धौलपुर: राज्यपाल ने जिला परिषद में की समीक्षा बैठक, पढ़ाई, दवाई और किसानों की कमाई पर विशेष जोर दिया
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम छोर पर बैठे प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करें और उनकी जीवन गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करें। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार को विशेष रूप से ध्यान में रखते हुए "पढ़