धौलपुर: 11 मार्च को धौलपुर के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, जिला अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक
राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े मंगलवार को धौलपुर का एक दिवसीय दौरा करेंगे। वे सुबह 10 बजे भरतपुर से सड़क मार्ग द्वारा धौलपुर पहुंचेंगे। जिला प्रशासन के मुताबिक राज्यपाल सबसे पहले जिला परिषद धौलपुर के मीटिंग सभागार का दौरा करेंगे। वहां वे जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में राज्य और केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की जाएगी