धौलपुर: होली व रमजान को लेकर जिले के सभी थानों में सीएलजी मीटिंग का हुआ आयोजन
पुलिस अधीक्षक सुमित मेहरड़ा के निर्देश पर मंगलवार को दोपहर में जिले के सभी थानों में आगामी त्योहारों को लेकर विशेष बैठकें आयोजित की गई। इन बैठकों में होलिका दहन, धुलंडी, रमजान, ईद और चेटीचंड जैसे त्योहारों के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की गई है। थानाधिकारी और वृत्ताधिकारी अपने-अपने क्षेत्र के सीएलजी सदस्यों, पुलिस मित्रों, ग्राम रक्षक और सुरक्षा सखी