धौलपुर: विपरपुर स्कूल समेत अन्य स्कूलों में बोर्ड परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप, 12वीं के छात्रों को देरी से मिला पेपर
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर द्वारा सोमवार को आयोजित 12वीं बोर्ड की परीक्षा दे रहे छात्रों ने भौतिक विज्ञान की परीक्षा के दौरान कई परीक्षा केंद्र पर तैनात स्टॉफ पर परीक्षार्थियों को परेशान करने के आरोप लगाए हैं। छात्रों द्वारा लगाए गए आरोपों में किसी केंद्र पर 10 मिनट देरी से पेपर देने का आरोप लगाया हैं, तो कहीं समय से पहले ही उत्तर पुस्तिका छीनने ने की शिकाय