महेश्वर: चोरी की वारदात के 24 घंटे बाद ही पुलिस ने आरोपी दबोचा, सोने की झुमकी, मोबाइल और नकदी बरामद
खरगोन के अम्बा बेड़िया इलाके में हुई चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा किया। बेड़िया पुलिस ने लाखापुरा निवासी जीवन उर्फ सचिन को गिरफ्तार किया है। आरोपी से एक जोड़ी सोने की झुमकी, मोबाइल और 8 हजार रुपए नकद समेत करीब 90 हजार रुपए का सामान बरामद किया गया।