टीकमगढ़: चालान या वसूली? वायरल वीडियो से उठे सवाल
टीकमगढ़। जिले के बम्हौरीकलां थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान चालान के नाम पर रिश्वत लेने के आरोपों से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद मामले को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि वीडियो में रिश्वत लेने जैसी कोई बात नहीं है और यह नियमित चालानी कार्रवाई के दौरान का दृश्य है। फिलहाल वायरल