Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बीजेपी
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Telangana
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
image
image
image
image
image

➡️ #बैतूल में हॉकी प्रतिभा खोज चयन ट्रायल का आयोजन, युवा खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम खेल एवं युवा कल्याण विभाग, मध्य प्रदेश के तत्वावधान में सोमवार को स्थानीय मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम बैतूल में जिला स्तरीय हॉकी चयन ट्रायल का आयोजन किया गया। इस चयन प्रक्रिया में जिले के अनेक उत्साही बालक-बालिकाओं ने भाग लिया और अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया। चयन प्रक्रिया के दौरान संचालनालय खेल और युवा कल्याण विभाग से आए प्रतिनिधि श्री देवकीनंदन कुशवाह ने विशेष रूप से उपस्थित होकर खिलाड़ियों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने उपस्थित बालक-बालिकाओं की खेल प्रतिभा, उनकी शारीरिक क्षमता, स्टेमिना और हॉकी के तकनीकी कौशल (स्किल) का बारीकी से परीक्षण किया। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में खेल जगत के कई प्रतिष्ठित पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें श्री जागेंद्र तोमर, श्री देवेंद्र पाटिल, श्री विभाषवर्धन पांडे और जिला खेल अधिकारी श्रीमती पूजा कुरील शामिल थे। सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें खेल की बारीकियों को समझने के लिए प्रेरित किया। इस प्रतिभा खोज अभियान को सफल बनाने में जिले के सभी समन्वयक प्रशिक्षकों की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही। उनके सहयोग से ही चयन प्रक्रिया को सुव्यवस्थित और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराया जा सका। विभाग का उद्देश्य इस चयन ट्रायल के माध्यम से उभरती हुई खेल प्रतिभाओं को चुनकर उन्हें बेहतर प्रशिक्षण प्रदान करना और राज्य स्तर पर उनका प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करना है। CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Department of Sports & Youth Welfare, Madhya Pradesh #JansamparkMP #बैतूल #betul

29 views | Betul, Madhya Pradesh | Jun 29, 2026

MORE NEWS

➡️ खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को प्राकृतिक खेती और संतुलित उर्वरक उपयोग का दिया प्रशिक्षण

भारत सरकार द्वारा संचालित खेत बचाओ अभियान के अंतर्गत 27 जून को बैतूल जिले के आमला विकासखंड के ग्राम रमली में प्रशिक्षण एवं भैंसदेही में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। अभियान का प्रमुख उद्देश्य किसानों को खरीफ फसलों सोयाबीन मक्का उड़द मूंग अरहर में संतुलित उर्वरक का प्रयोग एवं रसायन मुक्त प्राकृतिक खेती की ओर अग्रसर करना है।

प्रशिक्षण में भारत सरकार के प्रतिनिधि दलहन निदेशालय के तकनीकी अधिकारी श्री सरजू पल्लेवार ने अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि खेत बचाओ अभियान का लक्ष्य देश भर में किसानों के उत्पादन लागत को कम करना, मृदा स्वास्थ्य सुधारना एवं जलवायु अनुकूल प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देना है। कृषि विज्ञान केंद्र बैतूल बाजार के वैज्ञानिक डॉ.मुरली इंगले द्वारा मृदा परीक्षण एवं संतुलित उर्वरकों के प्रयोग के संबंध में कृषकों को समझाया। 

इस अवसर पर परियोजना संचालक आत्मा बैतूल श्री सुरेंद्र कुमार परहाते द्वारा किसानों को फसल विविधीकरण, फसल चक्र, प्राकृतिक खेती की जानकारी दी गई एवं उर्वरकों का संतुलित प्रयोग करने की सलाह दी गई। कार्यक्रम में वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी पारस कापसे, बी.टी.एम. नितिन कुमार जायसवाल, विजेंद्र वाईकर ए.टी.एम.. प्रशांत देशमुख, अनिल कटारे एईओ डी.आर. झरबडे, अरविंद झारखंडे तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं किसान उपस्थित रहे।

ग्राम भैंसदेही में श्री पल्लेवार ने कृषक श्री राम टिकमें के प्राकृतिक खेती प्रक्षेत्र का भ्रमण एवं अवलोकन किया एवं कृषि सीआरपी श्रीमती राधा नारे से विकासखंड में प्राकृतिक खेती अंतर्गत संचालित की जा रही गतिविधियों की जानकारी पर चर्चा की गई। श्रीमती राधा नारे ने प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों की जानकारी एवं नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिंग अंतर्गत प्रदाय बीआरसी द्वारा उत्पादित उत्पाद की जानकारी दी। प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों ने भारत सरकार के प्रतिनिधि श्री सरजू पल्लेवार से अंर्तीवर्ती शस्य क्रिया के लिए मानव चलित एवं पावर चलित यंत्रों को अनुदान में उपलब्ध कराने की मांग रखी, जिससे प्राकृतिक खेती में खरपतवार नियंत्रण में मदद मिल सके तथा प्रक्षेत्र में जैविक कार्बन की मात्रा बढ़ सके।

Jansampark Madhya Pradesh 
Department of Agriculture, Madhya Pradesh 
#JansamparkMP 
#बैतूल 
#betul

➡️ खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को प्राकृतिक खेती और संतुलित उर्वरक उपयोग का दिया प्रशिक्षण भारत सरकार द्वारा संचालित खेत बचाओ अभियान के अंतर्गत 27 जून को बैतूल जिले के आमला विकासखंड के ग्राम रमली में प्रशिक्षण एवं भैंसदेही में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। अभियान का प्रमुख उद्देश्य किसानों को खरीफ फसलों सोयाबीन मक्का उड़द मूंग अरहर में संतुलित उर्वरक का प्रयोग एवं रसायन मुक्त प्राकृतिक खेती की ओर अग्रसर करना है। प्रशिक्षण में भारत सरकार के प्रतिनिधि दलहन निदेशालय के तकनीकी अधिकारी श्री सरजू पल्लेवार ने अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि खेत बचाओ अभियान का लक्ष्य देश भर में किसानों के उत्पादन लागत को कम करना, मृदा स्वास्थ्य सुधारना एवं जलवायु अनुकूल प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देना है। कृषि विज्ञान केंद्र बैतूल बाजार के वैज्ञानिक डॉ.मुरली इंगले द्वारा मृदा परीक्षण एवं संतुलित उर्वरकों के प्रयोग के संबंध में कृषकों को समझाया। इस अवसर पर परियोजना संचालक आत्मा बैतूल श्री सुरेंद्र कुमार परहाते द्वारा किसानों को फसल विविधीकरण, फसल चक्र, प्राकृतिक खेती की जानकारी दी गई एवं उर्वरकों का संतुलित प्रयोग करने की सलाह दी गई। कार्यक्रम में वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी पारस कापसे, बी.टी.एम. नितिन कुमार जायसवाल, विजेंद्र वाईकर ए.टी.एम.. प्रशांत देशमुख, अनिल कटारे एईओ डी.आर. झरबडे, अरविंद झारखंडे तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं किसान उपस्थित रहे। ग्राम भैंसदेही में श्री पल्लेवार ने कृषक श्री राम टिकमें के प्राकृतिक खेती प्रक्षेत्र का भ्रमण एवं अवलोकन किया एवं कृषि सीआरपी श्रीमती राधा नारे से विकासखंड में प्राकृतिक खेती अंतर्गत संचालित की जा रही गतिविधियों की जानकारी पर चर्चा की गई। श्रीमती राधा नारे ने प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों की जानकारी एवं नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिंग अंतर्गत प्रदाय बीआरसी द्वारा उत्पादित उत्पाद की जानकारी दी। प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों ने भारत सरकार के प्रतिनिधि श्री सरजू पल्लेवार से अंर्तीवर्ती शस्य क्रिया के लिए मानव चलित एवं पावर चलित यंत्रों को अनुदान में उपलब्ध कराने की मांग रखी, जिससे प्राकृतिक खेती में खरपतवार नियंत्रण में मदद मिल सके तथा प्रक्षेत्र में जैविक कार्बन की मात्रा बढ़ सके। Jansampark Madhya Pradesh Department of Agriculture, Madhya Pradesh #JansamparkMP #बैतूल #betul

Betul, Madhya Pradesh | Jun 29, 2026

➡️ #जल_गंगा_संवर्धन_अभियान के अंतर्गत कान्हावाड़ी की घुग्गी पहाड़ी पर जल संगोष्ठी, श्रमदान एवं जल संरचनाओं के निर्माण का आयोजन

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वावधान में जल गंगा संवर्धन अभियान 2026 के अंतर्गत घोड़ाडोंगरी विकासखंड के ग्राम कान्हावाड़ी स्थित घुग्गी पहाड़ी पर जल संगोष्ठी, जल संरचनाओं के निर्माण, सामूहिक श्रमदान, बीजारोपण एवं सीड बॉल अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य वर्षा जल संरक्षण, प्राकृतिक जल स्रोतों का संवर्धन तथा जनभागीदारी के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना था।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद उपाध्यक्ष श्री मोहन नागर ने ग्रामीणों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ प्रातः 9 से 11 बजे तक पहाड़ी पर सामूहिक श्रमदान करते हुए कॉन्टूर ट्रेंच खंतिया निर्माण में सहभागिता की। इस दौरान सीड बॉल डालकर बीजारोपण भी किया गया। 

उल्लेखनीय है कि इस पहाड़ी पर अब तक 3000 से अधिक जल संरचनाओं का निर्माण किया जा चुका है, जिसके परिणामस्वरूप पहाड़ी पर पुनः हरियाली लौटी है तथा भू-जल स्तर में भी सुधार हुआ है।

उपाध्यक्ष श्री नागर ने कहा कि जल संरक्षण को जन-जन का अभियान बनाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि वर्षा जल का संरक्षण, प्राचीन जल स्रोतों का संवर्धन एवं जनभागीदारी से श्रमदान भविष्य की पीढ़ियों के लिए जल सुरक्षा का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने सभी नागरिकों से "कैच द रेन" अभियान से जुड़कर जल संरक्षण के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से देशवासियों से वर्षा जल संरक्षण का संदेश दिया है, जिसे जन-आंदोलन का स्वरूप देना आवश्यक है। कार्यक्रम में सभी उपस्थितजनों ने श्रमदान कर जल संरचनाओं के निर्माण में सहयोग दिया तथा वर्षा जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण एवं जल स्रोतों के संवर्धन का सामूहिक संकल्प लिया।

कार्यक्रम में पूर्व संसदीय सचिव श्री रामजीलाल गुरुजी, श्री राजेश महतो, जनपद सदस्य चोपना श्री प्रदीप विश्वास, मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री संतोष सिंह राजपूत, श्रीमती सहनवती कवडेती, सरपंच, कान्हावाड़ी श्रीमती कस्तूरी उइके, श्री दीपक उइके, आदर्श ग्राम बाचा से श्री अनिल उइके, बज्जरवाड़ा से श्री पवन परते, श्री नरेन्द्र उइके, श्री रूप सिंह यादव सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, ग्रामीण एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh 
Department of Water Resources, Madhya Pradesh 
Department of Urban Development & Housing MP 
#जल_गंगा_संवर्धन_अभियान_MP #JalGangaAbhiyan #WaterConservation #SaveWater #JansamparkMP 
#बैतूल 
#betul

➡️ #जल_गंगा_संवर्धन_अभियान के अंतर्गत कान्हावाड़ी की घुग्गी पहाड़ी पर जल संगोष्ठी, श्रमदान एवं जल संरचनाओं के निर्माण का आयोजन मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वावधान में जल गंगा संवर्धन अभियान 2026 के अंतर्गत घोड़ाडोंगरी विकासखंड के ग्राम कान्हावाड़ी स्थित घुग्गी पहाड़ी पर जल संगोष्ठी, जल संरचनाओं के निर्माण, सामूहिक श्रमदान, बीजारोपण एवं सीड बॉल अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य वर्षा जल संरक्षण, प्राकृतिक जल स्रोतों का संवर्धन तथा जनभागीदारी के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद उपाध्यक्ष श्री मोहन नागर ने ग्रामीणों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ प्रातः 9 से 11 बजे तक पहाड़ी पर सामूहिक श्रमदान करते हुए कॉन्टूर ट्रेंच खंतिया निर्माण में सहभागिता की। इस दौरान सीड बॉल डालकर बीजारोपण भी किया गया। उल्लेखनीय है कि इस पहाड़ी पर अब तक 3000 से अधिक जल संरचनाओं का निर्माण किया जा चुका है, जिसके परिणामस्वरूप पहाड़ी पर पुनः हरियाली लौटी है तथा भू-जल स्तर में भी सुधार हुआ है। उपाध्यक्ष श्री नागर ने कहा कि जल संरक्षण को जन-जन का अभियान बनाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि वर्षा जल का संरक्षण, प्राचीन जल स्रोतों का संवर्धन एवं जनभागीदारी से श्रमदान भविष्य की पीढ़ियों के लिए जल सुरक्षा का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने सभी नागरिकों से "कैच द रेन" अभियान से जुड़कर जल संरक्षण के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से देशवासियों से वर्षा जल संरक्षण का संदेश दिया है, जिसे जन-आंदोलन का स्वरूप देना आवश्यक है। कार्यक्रम में सभी उपस्थितजनों ने श्रमदान कर जल संरचनाओं के निर्माण में सहयोग दिया तथा वर्षा जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण एवं जल स्रोतों के संवर्धन का सामूहिक संकल्प लिया। कार्यक्रम में पूर्व संसदीय सचिव श्री रामजीलाल गुरुजी, श्री राजेश महतो, जनपद सदस्य चोपना श्री प्रदीप विश्वास, मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री संतोष सिंह राजपूत, श्रीमती सहनवती कवडेती, सरपंच, कान्हावाड़ी श्रीमती कस्तूरी उइके, श्री दीपक उइके, आदर्श ग्राम बाचा से श्री अनिल उइके, बज्जरवाड़ा से श्री पवन परते, श्री नरेन्द्र उइके, श्री रूप सिंह यादव सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, ग्रामीण एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh Department of Water Resources, Madhya Pradesh Department of Urban Development & Housing MP #जल_गंगा_संवर्धन_अभियान_MP #JalGangaAbhiyan #WaterConservation #SaveWater #JansamparkMP #बैतूल #betul

Betul, Madhya Pradesh | Jun 29, 2026

🚜 #बैतूल_से_बड़ी_सियासी_तस्वीर

सीएम के बाद अब कांग्रेस की 'हल' राजनीति!
पाढर के पास किसान के खेत में उतरे पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, खुद चलाया हल, किसान से की चर्चा। दो दिन पहले मुख्यमंत्री मोहन यादव भी खेत में हल चलाते नजर आए थे। अब बैतूल में पटवारी की यह तस्वीर सियासी चर्चाओं का नया विषय बन गई है।

क्या यह किसानों से जुड़ाव है या सियासी संदेश? अपनी राय जरूर बताएं...👇

🚜🌾 #Betul #JituPatwari #MohanYadav #Kisan #MadhyaPradesh #Congress #BJP #MPPolitics #BreakingNews #ViralNews

🚜 #बैतूल_से_बड़ी_सियासी_तस्वीर सीएम के बाद अब कांग्रेस की 'हल' राजनीति! पाढर के पास किसान के खेत में उतरे पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, खुद चलाया हल, किसान से की चर्चा। दो दिन पहले मुख्यमंत्री मोहन यादव भी खेत में हल चलाते नजर आए थे। अब बैतूल में पटवारी की यह तस्वीर सियासी चर्चाओं का नया विषय बन गई है। क्या यह किसानों से जुड़ाव है या सियासी संदेश? अपनी राय जरूर बताएं...👇 🚜🌾 #Betul #JituPatwari #MohanYadav #Kisan #MadhyaPradesh #Congress #BJP #MPPolitics #BreakingNews #ViralNews

Betul Nagar, Betul | Jun 29, 2026