➡️ #जल_गंगा_संवर्धन_अभियान के अंतर्गत कान्हावाड़ी की घुग्गी पहाड़ी पर जल संगोष्ठी, श्रमदान एवं जल संरचनाओं के निर्माण का आयोजन
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वावधान में जल गंगा संवर्धन अभियान 2026 के अंतर्गत घोड़ाडोंगरी विकासखंड के ग्राम कान्हावाड़ी स्थित घुग्गी पहाड़ी पर जल संगोष्ठी, जल संरचनाओं के निर्माण, सामूहिक श्रमदान, बीजारोपण एवं सीड बॉल अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य वर्षा जल संरक्षण, प्राकृतिक जल स्रोतों का संवर्धन तथा जनभागीदारी के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना था।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद उपाध्यक्ष श्री मोहन नागर ने ग्रामीणों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ प्रातः 9 से 11 बजे तक पहाड़ी पर सामूहिक श्रमदान करते हुए कॉन्टूर ट्रेंच खंतिया निर्माण में सहभागिता की। इस दौरान सीड बॉल डालकर बीजारोपण भी किया गया।
उल्लेखनीय है कि इस पहाड़ी पर अब तक 3000 से अधिक जल संरचनाओं का निर्माण किया जा चुका है, जिसके परिणामस्वरूप पहाड़ी पर पुनः हरियाली लौटी है तथा भू-जल स्तर में भी सुधार हुआ है।
उपाध्यक्ष श्री नागर ने कहा कि जल संरक्षण को जन-जन का अभियान बनाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि वर्षा जल का संरक्षण, प्राचीन जल स्रोतों का संवर्धन एवं जनभागीदारी से श्रमदान भविष्य की पीढ़ियों के लिए जल सुरक्षा का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने सभी नागरिकों से "कैच द रेन" अभियान से जुड़कर जल संरक्षण के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से देशवासियों से वर्षा जल संरक्षण का संदेश दिया है, जिसे जन-आंदोलन का स्वरूप देना आवश्यक है। कार्यक्रम में सभी उपस्थितजनों ने श्रमदान कर जल संरचनाओं के निर्माण में सहयोग दिया तथा वर्षा जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण एवं जल स्रोतों के संवर्धन का सामूहिक संकल्प लिया।
कार्यक्रम में पूर्व संसदीय सचिव श्री रामजीलाल गुरुजी, श्री राजेश महतो, जनपद सदस्य चोपना श्री प्रदीप विश्वास, मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री संतोष सिंह राजपूत, श्रीमती सहनवती कवडेती, सरपंच, कान्हावाड़ी श्रीमती कस्तूरी उइके, श्री दीपक उइके, आदर्श ग्राम बाचा से श्री अनिल उइके, बज्जरवाड़ा से श्री पवन परते, श्री नरेन्द्र उइके, श्री रूप सिंह यादव सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, ग्रामीण एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh
Department of Water Resources, Madhya Pradesh
Department of Urban Development & Housing MP
#जल_गंगा_संवर्धन_अभियान_MP #JalGangaAbhiyan #WaterConservation #SaveWater #JansamparkMP
#बैतूल
#betul
11 views | Betul, Madhya Pradesh | Jun 29, 2026