पटना ग्रामीण: कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार का चुनाव आयोग और भाजपा पर हमला
पटना में शुक्रवार की शाम 5 बजे कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने कहा कि चुनावी साल में निष्पक्ष चुनाव कराना चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है, लेकिन आयोग अब तक उनके सवालों का जवाब नहीं दे सका है। उन्होंने मांग की कि मतदाता सूची से हटाए गए नामों की निष्पक्ष समीक्षा हो और गलत तरीके से हटाए गए नामों को जोड़ने की समय सीमा तय की जाए।