चकरनगर: ग्रामीण पेयजल आपूर्ति योजना के तहत 100 प्रतिभागियों को दिया गया प्रशिक्षण
ग्रामीण पेयजल आपूर्ति योजना के विभिन्न घटकों की जानकारी दिए जाने हेतु पंचायती राज विभाग ने एक सैकड़ा प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के बाद एडीओ पंचायत ने प्रमाण वितरण किए। चकरनगर खंड विकास अधिकारी रबिन्द्र कुमार शशि ने दीप प्रज्जवलित कर प्रशिक्षण का शुभारंभ किया। आपको बता दें कि आज बुधवार को 3 बजे दो दिवसीय प्रशिक्षण को अंतिम रूप दिया गया।