जांजगीर: नहर का पानी नहीं मिलने से सूख रही धान की फसल, परेशान किसान कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे
जिले के नवागढ़ ब्लॉक के टेल एरिया में नहर का पानी खेतों तक नहीं पहुंचने से किसानों के सामने धान की फसल बचाने का संकट खड़ा हो गया है। पर्याप्त पानी नहीं मिलने के कारण खेतों में धान की फसल सूखने लगी है। परेशान किसान अपनी समस्या लेकर भाजपा नेताओं के साथ कलेक्टर जनदर्शन पहुंचे और प्रशासन से तत्काल सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराने की मांग की।किसानों के अनुसार।