Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Accident
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
image
image
image
image

मुहर्रम पर्व के अवसर पर जिला प्रशासन, रोहतास पूरी तरह सतर्क एवं सक्रिय है। इस दौरान जिला पदाधिकारी, रोहतास श्री दीपक कुमार मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक, रोहतास श्री रौशन कुमार ने बस्ती मोड़ सासाराम में बने कंट्रोल रूम पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने स्वयं सीसीटीवी फुटेज एवं ड्रोन वीडियो का अवलोकन किया। जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं अन्य कर्मियों की उपस्थिति की जांच की। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि विधि-व्यवस्था संधारण के कार्य में किसी भी प्रकार की अनुपस्थिति, लापरवाही या शिथिलता को गंभीरता से लिया जाएगा। रोहतास जिले के सभी संवेदनशील स्थलों एवं जुलूस मार्गों पर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बलों की तैनाती की गई है। विधि-व्यवस्था बनाए रखने तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने के लिए लगातार गश्त, एरिया डोमिनेशन एवं निगरानी की जा रही है। रोहतास प्रशासन सभी नागरिकों से अपील करती है कि वे मुहर्रम पर्व को शांति, सौहार्द, आपसी भाईचारे एवं सामाजिक सद्भाव के साथ मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। यदि किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, आपात स्थिति अथवा विधि-व्यवस्था से संबंधित कोई सूचना प्राप्त हो, तो उसकी जानकारी तत्काल निकटतम थाना अथवा कंट्रोल रूम को दें, ताकि त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया जा सके। #iprd Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Patna, Bihar | Jun 26, 2026

MORE NEWS

मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु जिला पदाधिकारी, रोहतास एवं पुलिस अधीक्षक, रोहतास लगातार विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं।

Information & Public Relations Department, Government of Bihar

मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु जिला पदाधिकारी, रोहतास एवं पुलिस अधीक्षक, रोहतास लगातार विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं। Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Patna, Bihar | Jun 26, 2026

मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। जिला पदाधिकारी, रोहतास एवं पुलिस अधीक्षक, रोहतास द्वारा सासाराम शहर के विभिन्न क्षेत्रों का लगातार भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है। पर्व के दौरान पर्याप्त संख्या में पुलिस बल एवं दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। साथ ही सीसीटीवी कैमरों, गश्ती दलों एवं अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं के माध्यम से पूरे शहर पर सतत निगरानी रखी जा रही है।

जिला पदाधिकारी ने जिलेवासियों से मुहर्रम पर्व को आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं शांति के साथ मनाने की अपील की है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन को दें। प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए हरसंभव कदम उठाए जा रहे हैं।

#iprd 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। जिला पदाधिकारी, रोहतास एवं पुलिस अधीक्षक, रोहतास द्वारा सासाराम शहर के विभिन्न क्षेत्रों का लगातार भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है। पर्व के दौरान पर्याप्त संख्या में पुलिस बल एवं दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। साथ ही सीसीटीवी कैमरों, गश्ती दलों एवं अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं के माध्यम से पूरे शहर पर सतत निगरानी रखी जा रही है। जिला पदाधिकारी ने जिलेवासियों से मुहर्रम पर्व को आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं शांति के साथ मनाने की अपील की है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन को दें। प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए हरसंभव कदम उठाए जा रहे हैं। #iprd Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Patna, Bihar | Jun 26, 2026

*पीएम सूर्य घर एवं निःशुल्क रूफटॉप सोलर योजना से उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, बिजली बिल में होगी उल्लेखनीय बचत* 

केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित सौर ऊर्जा प्रोत्साहन योजनाएँ जिले के विद्युत उपभोक्ताओं के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो रही हैं। प्रधानमंत्री सूर्य घर : मुफ्त बिजली योजना तथा कुटीर ज्योति (बीपीएल) उपभोक्ताओं के लिए निःशुल्क रूफटॉप सोलर योजना के माध्यम से उपभोक्ताओं को स्वच्छ, सस्ती एवं पर्यावरण-अनुकूल ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ-साथ बिजली बिल में उल्लेखनीय बचत सुनिश्चित की जा रही है।

जिलाधिकारी रोहतास श्री दीपक कुमार मिश्रा ने योजना की समीक्षा करते हुए उद्योग विभाग के पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे बियाडा क्षेत्र सहित जिले के सभी उद्यमियों से समन्वय स्थापित कर अधिक से अधिक लोगों को प्रधानमंत्री सूर्य घर : मुफ्त बिजली योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित करें।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री विद्युत उपभोक्ता सहायता योजना के अंतर्गत मिलने वाली 125 यूनिट निःशुल्क बिजली के अतिरिक्त सोलर पैनल से उत्पादित बिजली भी उपभोक्ता की खपत में समायोजित कर दी जाती है। इससे सोलर पैनल स्थापित करने वाले अनेक उपभोक्ताओं का बिजली बिल शून्य अथवा अत्यंत कम हो गया है।

प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत 1 किलोवाट, 2 किलोवाट एवं 3 किलोवाट क्षमता के सोलर संयंत्र पर क्रमशः ₹30,000, ₹60,000 एवं ₹78,000 तक की केंद्रीय सब्सिडी उपलब्ध है। साथ ही, बैंकों के माध्यम से कम ब्याज दर पर ऋण की सुविधा भी प्रदान की जा रही है। एक किलोवाट सोलर पैनल से लगभग 150 यूनिट, दो किलोवाट से 300 यूनिट तथा तीन किलोवाट से इससे अधिक बिजली का मासिक उत्पादन किया जा सकता है। अतिरिक्त उत्पादित बिजली को ग्रिड में भेजकर उसका समायोजन बिजली बिल में किया जाता है। सोलर पैनल स्थापना के लिए प्रति किलोवाट लगभग 100 वर्गफुट छत की आवश्यकता होती है तथा उचित रखरखाव के साथ इसकी उपयोगिता लगभग 25 वर्षों तक रहती है।

इसके अतिरिक्त, कुटीर ज्योति (बीपीएल) बिजली उपभोक्ताओं के लिए निःशुल्क रूफटॉप सोलर योजना भी संचालित की जा रही है। इस योजना के तहत पात्र परिवारों की छत पर 1.1 किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल बिना किसी शुल्क के स्थापित किया जाएगा। योजना के क्रियान्वयन हेतु जीनस पावर इंफ्रास्ट्रक्चर्स लिमिटेड का चयन किया जा चुका है तथा प्रथम चरण में जिले के प्रत्येक प्रखंड की पाँच-पाँच पंचायतों को शामिल किया गया है।

रोहतास जिले में प्रथम चरण के अंतर्गत लगभग 7,097 कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं को इस योजना का लाभ देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। लक्ष्य के अनुरूप पात्र उपभोक्ताओं द्वारा आवेदन भी प्राप्त किए जा चुके हैं। सोलर पैनल स्थापित होने के बाद इन परिवारों की ग्रिड बिजली पर निर्भरता कम होगी, जिससे उनका मासिक बिजली व्यय शून्य अथवा नगण्य हो जाएगा।

विद्युत विभाग ने सभी पात्र विद्युत उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपनी पात्रता के अनुसार प्रधानमंत्री सूर्य घर : मुफ्त बिजली योजना का लाभ लेने हेतु समय पर आवेदन करें तथा सरकार द्वारा प्रदान की जा रही सब्सिडी एवं अन्य सुविधाओं का अधिकतम लाभ उठाएं।

#iprd
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

*पीएम सूर्य घर एवं निःशुल्क रूफटॉप सोलर योजना से उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, बिजली बिल में होगी उल्लेखनीय बचत* केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित सौर ऊर्जा प्रोत्साहन योजनाएँ जिले के विद्युत उपभोक्ताओं के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो रही हैं। प्रधानमंत्री सूर्य घर : मुफ्त बिजली योजना तथा कुटीर ज्योति (बीपीएल) उपभोक्ताओं के लिए निःशुल्क रूफटॉप सोलर योजना के माध्यम से उपभोक्ताओं को स्वच्छ, सस्ती एवं पर्यावरण-अनुकूल ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ-साथ बिजली बिल में उल्लेखनीय बचत सुनिश्चित की जा रही है। जिलाधिकारी रोहतास श्री दीपक कुमार मिश्रा ने योजना की समीक्षा करते हुए उद्योग विभाग के पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे बियाडा क्षेत्र सहित जिले के सभी उद्यमियों से समन्वय स्थापित कर अधिक से अधिक लोगों को प्रधानमंत्री सूर्य घर : मुफ्त बिजली योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री विद्युत उपभोक्ता सहायता योजना के अंतर्गत मिलने वाली 125 यूनिट निःशुल्क बिजली के अतिरिक्त सोलर पैनल से उत्पादित बिजली भी उपभोक्ता की खपत में समायोजित कर दी जाती है। इससे सोलर पैनल स्थापित करने वाले अनेक उपभोक्ताओं का बिजली बिल शून्य अथवा अत्यंत कम हो गया है। प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत 1 किलोवाट, 2 किलोवाट एवं 3 किलोवाट क्षमता के सोलर संयंत्र पर क्रमशः ₹30,000, ₹60,000 एवं ₹78,000 तक की केंद्रीय सब्सिडी उपलब्ध है। साथ ही, बैंकों के माध्यम से कम ब्याज दर पर ऋण की सुविधा भी प्रदान की जा रही है। एक किलोवाट सोलर पैनल से लगभग 150 यूनिट, दो किलोवाट से 300 यूनिट तथा तीन किलोवाट से इससे अधिक बिजली का मासिक उत्पादन किया जा सकता है। अतिरिक्त उत्पादित बिजली को ग्रिड में भेजकर उसका समायोजन बिजली बिल में किया जाता है। सोलर पैनल स्थापना के लिए प्रति किलोवाट लगभग 100 वर्गफुट छत की आवश्यकता होती है तथा उचित रखरखाव के साथ इसकी उपयोगिता लगभग 25 वर्षों तक रहती है। इसके अतिरिक्त, कुटीर ज्योति (बीपीएल) बिजली उपभोक्ताओं के लिए निःशुल्क रूफटॉप सोलर योजना भी संचालित की जा रही है। इस योजना के तहत पात्र परिवारों की छत पर 1.1 किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल बिना किसी शुल्क के स्थापित किया जाएगा। योजना के क्रियान्वयन हेतु जीनस पावर इंफ्रास्ट्रक्चर्स लिमिटेड का चयन किया जा चुका है तथा प्रथम चरण में जिले के प्रत्येक प्रखंड की पाँच-पाँच पंचायतों को शामिल किया गया है। रोहतास जिले में प्रथम चरण के अंतर्गत लगभग 7,097 कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं को इस योजना का लाभ देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। लक्ष्य के अनुरूप पात्र उपभोक्ताओं द्वारा आवेदन भी प्राप्त किए जा चुके हैं। सोलर पैनल स्थापित होने के बाद इन परिवारों की ग्रिड बिजली पर निर्भरता कम होगी, जिससे उनका मासिक बिजली व्यय शून्य अथवा नगण्य हो जाएगा। विद्युत विभाग ने सभी पात्र विद्युत उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपनी पात्रता के अनुसार प्रधानमंत्री सूर्य घर : मुफ्त बिजली योजना का लाभ लेने हेतु समय पर आवेदन करें तथा सरकार द्वारा प्रदान की जा रही सब्सिडी एवं अन्य सुविधाओं का अधिकतम लाभ उठाएं। #iprd Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Patna, Bihar | Jun 26, 2026