पटोरी: पटोरी में पुरानी पांडुलिपियों के संरक्षण और डिजिटाइजेशन को लेकर बैठक, जनगणना 2027 पर भी हुआ विचार
शाहपुर पटोरी अनुमंडल कार्यालय के संबोधी कक्ष में मंगलवार को अवर निर्वाचित पदाधिकारी राजीव कुमार की उपस्थिति में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन को लेकर बैठक हुई। बीडीओ कुमुद रंजन ने बताया कि 75 वर्ष पुरानी अप्रकाशित हस्तलिखित पांडुलिपियों को एकत्र कर उनका डिजिटाइजेशन कराया जाएगा। बैठक में जनप्रतिनिधि, साहित्यकार व गणमान्य लोग शामिल हुए।