खिजरसराय: खिजरसराय प्रखंड के नौडीहा पंचायत में 'सहयोग शिविर' का आयोजन, पेयजल, लो-वोल्टेज व कचरा प्रबंधन की समस्याएँ उठीं
खिजरसराय प्रखंड के नौडीहा पंचायत में 'सहयोग शिविर' का आयोजन मंगलवार को हुआ। जिसमें पेयजल संकट, लो-वोल्टेज और कचरा प्रबंधन की बदहाल व्यवस्था को ग्रामीणों ने उठाया। ग्रामीणों ने अधिकारियों के सामने अपनी समस्याएं खुलकर रखीं, जिस पर SDM केशव आनंद ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए तत्काल समाधान के निर्देश दिए। शिविर में कई अधिकारी हुए शामिल।