फतुहा: नदी थाना पुलिस ने सम्मसपुर शमसान घाट के पास से 25 लीटर देशी शराब के साथ दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया
Fatwah, Patna | Aug 18, 2026 नदी थाना पुलिस ने सम्मसपुर श्मशान घाट के पास से गुप्त सूचना के आधार पर 25 लीटर देसी शराब के साथ दो धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार धंधेबाज अरुण पासवान और सोनू कुमार झा है। नदी थानाध्यक्ष सद्दाम हुसैन ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि गिरफ्तार दोनों लोग श्मशान घाट पर शराब बेचने का काम कर रहा है। इसी के आलोक में छापेमारी करते हुए दोनों को गिरफ्तार किया है।