शाहबाद: नरहाई का रहने वाला चोर चावल के साथ गिरफ्तार, भेजा गया जेल
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम फिरोजपुर खुर्द में चावल मिल से चावल चोर को गिरफ्तार कर लिया है। जिसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। 16 दिसंबर को शोभित कुमार गुप्ता निवासी फिरोजपुर खुर्द द्वारा थाना शाहाबाद पर तहरीर दी गयी कि अनिल पुत्र सालिगराम सहित तीन लोगों ने चावल चोरी कर लिये।