शाहबाद: कोतवाली के सामने अधेड़ सर्राफा कारोबारी ने पेट्रोल डालकर आत्महत्या का प्रयास किया, पुलिस ने किया बचाव
शाहाबाद कोतवाली के ठीक सामने हाईवे के डिवाइडर पर एक अधेड़ ने बुधवार को दोपहर 1:00 बजे अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क लिया। अधेड़ सर्राफा कारोबारीको पेट्रोल छिड़कते हुए देखकर कोतवाली के अंदर से सिपाहियों ने दौड़कर उसे पकड़ लिया। अधेड़ चीखता चिल्लाता रहा। अधेड सर्राफा कारोबारी सुनील कुमार पुत्र दयाशंकर रस्तोगी निवासी चौक शिकायत पर कार्रवाई न होने से नाराज था।