बिसवां: रेउसा क्षेत्र के बरा गांव में खाना खाने से मना करने पर पत्नी ने काट ली पति की नाक
Biswan, Sitapur | Apr 11, 2026 खाना खाने से मना करने पर पत्नी ने काट ली पति की नाक सीतापुर के रेउसा क्षेत्र के बरा गांव से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। घरेलू विवाद के दौरान पत्नी ने अपने ही पति की नाक दांत से काट ली। जानकारी के अनुसार कन्हैया लाल ने भूख न होने की बात कहकर खाना खाने से इनकार कर दिया। पत्नी द्वारा कई बार आग्रह करने के बावजूद जब पति नहीं माना तो पत्नी ने हमला कर दिया।