पूरनपुर: सिरसा चौराहे पर पुलिस और टीआई के नाम पर वाहन चालकों से हो रही अवैध वसूली, सीओ से की गई शिकायत
पूरनपुर आसाम हाइवे सिरसा चौराहे पर लोडर छोटा हाथी,पीकअप,यूको और कार चालक गाड़ी चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। आरोप है कि अनुराग निवासी नारायनपुर व सर्वेश निवासी कायस्थान बाहन चालकों से कोतवाली पुलिस के नाम पर 500 रुपए और टी आई के नाम पर 500 रुपए एक गाड़ी चालक से हर माह वसूलते हैं और 50 रुपए चक्कर के हिसाब हर बाहन चालक से अपने लिए वसूलते हैं।