पूरनपुर: मुझा गांव को जाने वाले मार्ग से जिला बदर को तमंचा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर भेजा जेल
पूरनपुर नगर के मोहल्ला कुरैशियान लाइनपार साहूकार निवासी मुन्ना पर वर्ष 2016 से लेकर अब तक लगभग 18 मुकदमे दर्ज है। इनमें सबसे ज्यादा मुकदमें गोवंशीय पशुओं के वध से संबंधित हैं। पिछले माह पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई की थी। उसके बावजूद उसके नगर में होने की सूचनाए लगातार पुलिस को मिल रही थी। पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।