पूरनपुर: शेरपुर रेलवे फाटक मे तकनीकी दिक्कत होने से लगा लंबा जाम
पूरनपुर शेरपुर कलां से मार्ग के रेलवे लाइन पर लगे फाटक में तकनीकी दिक्कत आ गई।ट्रेन को गुजराने के लिए वहां तैनात रेलवे कर्मचारियों ने इलेक्ट्रानिक फाटक लगा दिए।फाटक में अचानक तकनीकी दिक्कत आ गई। जिसकी वजह से कर्मचारियों के प्रयास के बावजूद फाटक नहीं खुला और कुछ ही देर में वहां दोनों तरफ वाहन की लम्बी लाइन लग गई।करीब एक घंटे तक फाटक बंद रहा।