पूरनपुर: घुंघचाई थाना क्षेत्र के एक गांव में प्लॉट पर पहुंची महिला के साथ की गई मारपीट, बचाने आई पुत्रवधू के साथ की छेड़छाड़
घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने बताया कि वह अपने प्लाट पर गई थी तभी गुरुप्रशाद, रामकृपाल,राकेश, किशनपाल, गोविंद राम और अमन प्लाट पर अवैध कब्जा करने की नीयत से महिला के साथ गाली गलौज करने लगे जब महिला ने इसका विरोध किया तो उक्त लोगों ने लाठी डंडो से पिटाई कर दी।आरोप है चीखपुकार सुनकर बचाने आई पुत्रवधू के साथ छेड़छाड़ कर कपड़ें फाड़ दिए।