मुहम्मदाबाद: देव दीपावली पर दीपों से जगमगा उठा शहर का कलेक्टर घाट
गाजीपुर में देव दीपावली के पावन अवसर पर बुधवार की शाम कलेक्ट्रेट घाट अद्भुत रोशनी से जगमगा उठा। नगर पालिका के सहयोग से घाट की सीढ़ियों, तटों और मंदिर परिसर में करीब 11 हजार दीप सजाए गए, जिनकी रौशनी गंगा की लहरों पर प्रतिबिंबित होकर मनमोहक दृश्य प्रस्तुत कर रही थी। हजारों श्रद्धालु और स्थानीय लोग इस अद्भुत नज़ारे के साक्षी बने और दीपदान में शामिल हुए।