सरीला: बागीपुरा में बच्चों को लेकर हुए विवाद के चलते दो पक्षों में हिंसक झड़प, दबंगों पर मारपीट का आरोप, वीडियो हुआ वायरल
सरीला तहसील क्षेत्र के जरिया थाना अंतर्गत बागीपुरा में बीते दो दिन पूर्व बच्चों को लेकर हुए मामूली झगड़े की रंजिश के चलते आज मंगलवार को दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई । तथा आधा दर्जन दबंगों पर एक व्यक्ति पर हमला कर लाठी डंडों से उसकी बेरहमी से पिटाई शुरू करने सहित उसे बचाने के लिए आए उसके परिजनों को पीटने का आरोप लगा है।