तिरोड़ी: जनपद पंचायत सदस्य ने जराहमोहगांव में ₹21 लाख के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन
ग्राम पंचायत जराहमोहगांव में रविवार को जनपद सदस्य वन सभापति श्रीमती राजेश्वरी शारदा डहरवाल ने लाखों रुपए की लागत से होने वाले विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इन परियोजनाओं में मोक्षधाम, सीसी सड़क, सीसी नाली निर्माण, पेयजल व्यवस्था के लिए कुएं जैसी बुनियादी सुविधाएँ शामिल हैं। कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत किया।