जमुई: दहेज हत्या पर सख्त न्याय: जमुई कोर्ट ने आरोपी को सुनाई 10 साल की सजा
Jamui, Jamui | May 6, 2026 जमुई न्यायालय ने दहेज हत्या के एक चर्चित मामले में सख्त रुख अपनाते हुए बुधवार 3 बजे के करीब अहम फैसला सुनाया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश संदीप सिंह की अदालत ने जमुई थाना कांड संख्या 496/2023 में सुनवाई पूरी करते हुए आरोपी अजीत कुमार पंडित को दोषी करार दिया और भारतीय दंड संहिता की धारा 304(B) के तहत 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई।