#गुना जिले के कृषकों हेतु खरीफ फसलों की सामयिक सलाह
वर्तमान में गुना जिले में औसत वर्षा 922.5 मिमी हो चुकी है। सोयाबीन की फसल में आगामी समय में सफेद मक्खी का प्रकोप बढ़ने की संभावना है, जो पीला मौजेक वायरस को फेलाने का कार्य करती है। श्री संजीव कुमार शर्मा उप संचालक कृषि के निर्देशन में तैयार निरीक्षण दल एवं समस्त मैदानी अमले द्वारा किसानों के खेतो पर भ्रमण एवं निरीक्षण कर तकनीकी सलाह दी जा रही है, साथ ही पीला मौजेक एवं अन्य बीमारियों से बचाव के लिये वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख (डॉ. धर्वेन्द्र सिंह जादोन) कृषि विज्ञान केन्द्र आरोन द्वारा किसान भाइयों को सलाह दी जाती है कि सोयाबीन एवं उड़द फसल में कही-कहीं पर पीला मोजेक बीमारी के लक्षण दिखाई दे रहें अतः रोगवाहक कीट के प्रबंधन हेतु कीटनाशक ऐसिटामेप्रिड % + बायफेन्थ्रिन 25 + WG (250 ग्रा./हे.) या थायोमेथाक्जाम + लेम्डासाइलोथ्रिन (125 मि.ली./हे.) का छिड़काव करें। कुछ क्षेत्रों मे सोयाबीन फसल में इल्लियों द्वारा नुकसान के समाचार मिले है, अतः कीट-व्याधियों एवं रोगो से फसल की सुरक्षा हेतु अनुसंशित कीटनाशकों का छिड़काव करें। जहाँ पर तीनों प्रकार की पत्ती खाने वाले इल्लियाँ जैसे चने की इल्ली, तंबाकू की इल्ली एवं सेमीलूपर हो इनके एक साथ नियंत्रण के लिये निम्न में से किसी एक रसायन का छिड़काव करें। बोफ्लानिलाइड 300 एस.सी. (42-62 ग्रा.2/हे. ) या फ्लूबेंडियामाइड 39.35 एस.सी. (150 मि.ली.) या इन्डोक्जाकार्ब 15.8 एस.सी. (333 मि.ली./हे.) या टेट्रानिलीप्रोल 18.18 एस.सी. (250-300 मि.ली./हे.) या नोवाल्यूरोन + इन्डोक्जाकार्ब 04.50% एस.सी. (825-875 मि.ली./हे.) यो क्लोरएन्ट्रानिलीप्रोल 18.5 एस.सी. (150 मि.ली./हे.) या इमामेक्टिन बेंजोएट 01.90 (425 मि.ली./हे.), सेमीलूपर इल्ली के नियंत्रण हेतु थायोमेथाक्जाम + लेम्डासाइलोथ्रिन (125 मि.ली./हे.) या क्लोरएन्ट्रानिलीप्रोल 09.30% + लेम्डासाइलोथ्रिन 0.46% ZC (200 मि.ली./हे.) का छिड़काव करें। फफूंदजनक रोग जैसे एन्थ्रेकनोज एवं एरियल ब्लाइट बीमारी के प्रबंधन हेतु थायोफिनेट मिथाइल 70% 500 ग्राम/हे. या टेबूकोनोजॉल 25.9% 500 मि.ली. या टेबूकोनोजॉल 18.3% ऐजोक्सीस्ट्रोबिन 11% का छिड़काव करें।
मक्के में शीथ ब्लाइट के नियंत्रण हेतु कार्बेन्डाजिम 1.5 ग्रा./ली. या प्रोटिकोनाजॉल 1.0 मि.ली. /ली. पानी का घोल बनाकर छिड़काव करें। मक्के की फसल में आर्मी वर्म एवं तना छेदक कीट के नियंत्रण के लिये स्पिनोसेड 150 मि.ली./हे. या इमामेक्टिन बेंजोएट 250 ग्रा./हे. य क्लोरएन्ट्रानिलीप्रोल 18.5 एस.सी. (150 मि.ली./हे.) पानी में घोल बनाकर छिड़काव करें।
#Guna CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Department of Agriculture, Madhya Pradesh
Guna, Madhya Pradesh | Sep 11, 2026