अकलतरा: अमलीपाली गांव में सुशासन तिहार के तहत समाधान शिविर का आयोजन, खनिज विकास निगम के अध्यक्ष व जिला पंचायत अध्यक्ष रहे मौजूद
अकलतरा क्षेत्र के अमलीपाली गांव में सुशासन तिहार के तह समाधान शिविर का आयोजन किया गया। यहां खनिज विकास निगम के अध्यक्ष सौरभ सिंह, जिला पंचायत की अध्यक्ष सत्यलता मिरी, जिला पंचायत सदस्य महादेव नेताम और कलेक्टर जन्मेजय महोबे मौजूद थे। समाधान शिविर में आसपास के 9 गांवों के ग्रामीण शामिल हुए।