अकलतरा: छत्तीसगढ़ हज कमेटी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मोहम्मद इमरान ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से की मुलाकात
छत्तीसगढ़ हज कमेटी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मोहम्मद इमरान, पूर्व अध्यक्ष मोहम्मद असलम एवं RDA के पूर्व उपाध्यक्ष शिव सिंह ठाकुर ने आज छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास पर सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने भूपेश बघेल का स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त किया। मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ में अल्पसंख्यक समुदाय से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श हुआ।