मोहड़ा: पहाड़ी इलाके में बीच सड़क पर दिखा विशाल अजगर, देखकर ग्रामीणों की आंखें फटी रह गईं
Muhra, Gaya | Oct 17, 2026 मोहड़ा प्रखंड क्षेत्र के सेवतर स्थित चेय मुसहरी में शनिवार को अचानक बीच सड़क पर एक विशाल अजगर गुजरता हुआ दिखाई दिया। विशाल सांप को सड़क पार करते देख मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। अजगर को देखकर सभी की आँखें फटी रह गईं। कुछ देर तक अजगर सड़क पर ही पड़ा रहा, जिससे आवागमन कुछ समय के लिए बाधित हो गया। बाद में वह धीरे-धीरे झाड़ियों की ओर चला गया।