मुंगेर: मुफस्सिल थाना पुलिस ने 6 लीटर अवैध विदेशी शराब की बरामद, केस दर्ज
Munger, Munger | Mar 19, 2024 पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद के निर्देश पर अवैध शराब एवं शराब कारोबारियों के विरुद्ध मुंगेर पुलिस द्वारा निरंतर अभियान जारी है। इस दौरान आज सूचना संकलन के आधार पर पुलिस द्वारा मुफस्सिल थाना क्षेत्र से 6 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की गई है। मामले को लेकर पुलिस द्वारा शराब अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।