पटना ग्रामीण: राजेंद्र नगर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सुशील कुमार मोदी के नाम पर किया पार्क का नामकरण, की बड़ी घोषणा
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार शाम करीब 4:45 बजे राजेन्द्र नगर स्थित रानी पार्क में पूर्व उपमुख्यमंत्री पद्मभूषण स्व० सुशील कुमार मोदी की पुण्य तिथि के अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल हुये। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्व० सुशील कुमार मोदी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी।