पटना ग्रामीण: रविंद्र भवन में मनाई गई सुशील कुमार मोदी की पुण्यतिथि, श्रद्धांजलि अर्पित की गई
बिहार के भूतपूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के पुण्यतिथि के मौके पर पटना के रविंद्र भवन में सुशील कुमार मोदी की पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर मंगलवार दोपहर करीब 3:00 बजे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल समेत भाजपा के तमाम बड़े नेताओं ने सुशील कुमार मोदी के योगदान को याद करते हुए सुशील कुमार मोदी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।