पटना ग्रामीण: जदयू कार्यालय में मंत्री विजय कुमार चौधरी ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस, 'ऑपरेशन सिंदूर' और पीएम मोदी की चेतावनी का भी जिक्र
जदयू कार्यालय में मंगलवार दोपहर 2:32 बजे ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और सोमवार रात 8:00 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा देश को किए गए संबोधन को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। बिहार सरकार के मंत्री विजय कुमार चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा आतंकवाद और पाकिस्तान को दी गई चेतावनी को भी दोहराया है।