पटना ग्रामीण: सदाकत आश्रम में कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस, न्याय संवाद श्रृंखला की जानकारी दी
कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने सदाकत आश्रम में मंगलवार दोपहर 3:07 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। मौके पर कन्हैया कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 15 मई से पूरे बिहार में न्याय संवाद की श्रृंखला शुरू की जाएगी। इस न्याय संवाद की श्रृंखला में पहली विषय शिक्षा से जुड़ा हुआ है।