पटना ग्रामीण: बीएन कॉलेज में दो बार बम विस्फोट, पुलिस ने दी जानकारी, छात्रों में दिखा आक्रोश
BN कॉलेज में हो रही परीक्षा के बीच मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बमबारी हुई है। इस मामले को लेकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरी जानकारी दी है। पुलिस ने बताया कि दो राउंड बमबारी हुई है, जिसमें एक छात्र घायल है। पुलिस ने यह भी बताया है कि छात्रों के बीच कुछ दिन पहले ही विवाद हुआ था और आशंका जताई जा रही है कि इस विवाद में बमबारी की वारदात को भी अंजाम दिया गया है।