मांदर की गूंजती थाप, करमा के मधुर गीत और जनजातीय लोक संस्कृति का अद्भुत उत्सव
जनजातीय गौरव सप्ताह के अंतर्गत सरगुजा में लखनपुर के साक्षरता मिनी स्टेडियम में आयोजित ब्लॉक स्तरीय 'करमा महोत्सव' में छत्तीसगढ़ की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, परंपरा और लोककला के मनमोहक रंग बिखरे। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजे 12 नृत्य दलों के कलाकारों ने पारंपरिक लोकगीतों और मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मांदर की थाप पर पूरा परिसर उत्साह और उमंग से झूम उठा।
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने स्वयं कलाकारों के साथ करमा नृत्य में शामिल होकर जनजातीय संस्कृति के प्रति अपनी आत्मीयता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि जनजातीय समाज की लोककला, परंपराएं और सांस्कृतिक विरासत छत्तीसगढ़ की अमूल्य धरोहर हैं। इनका संरक्षण और नई पीढ़ी तक हस्तांतरण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन सरकार जनजातीय संस्कृति, लोककलाओं और पारंपरिक विरासत के संरक्षण, संवर्धन तथा कलाकारों को प्रोत्साहन देने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
#SushasanSarkar #सुशासन_सरकार
#जनजातीय_गौरव_सप्ताह
#JanjatiyaGauravDiwas
#KarmaMahotsav
Surguja, Chhattisgarh | Nov 11, 2026