ज्ञानपुर: भदोही में हाईस्कूल की टॉपर छात्रा को बनाया गया एक दिन का सांकेतिक डीएम
कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को मिशन शक्ति के फेज-5 के तहत अंतराष्ट्रीय बालिका दिवस पर हाईस्कूल की टापर आकांक्षा एक दिन के लिए जिलाधिकारी बनीं। पीडित महिलाओं और फरियादियों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को निस्तारण का निर्देश दिया। इसी तरह कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्रा वैष्णवी वर्मा को सांकेतिक बीएसए बनाया गया।