ज्ञानपुर: कोइरौना में मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को सशक्त बनाने का प्रयास, अपर पुलिस अधीक्षक ने दिए महत्वपूर्ण सुझाव
भदोही जनपद के कोइरौना थाना क्षेत्र स्थित माँ गंगा शिक्षण संस्थान इंटर कॉलेज सीतामढ़ी में मंगलवार को लगभग 11 बजे मिशन शक्ति के तहत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के बारे में जागरूक करना था।