ज्ञानपुर: ज्ञानपुर थाना के गोसाईपुर में विवाहिता ने पारिवारिक कलह से तंग आकर की आत्महत्या
ज्ञानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गोसाईपुर अजयपुर में एक विवाहिता ने पारिवारिक कलह से तंग आकर जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान पूनम दुबे (28) पत्नी राजन दुबे के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आज सुबह यह जानकारी मिली कि पूनम दुबे ने जहर खा लिया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया।