हरणगांव पुलिस थाना क्षेत्र से एक नाबालिग बालिका विगत 03 दिवस से लापता थी । जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री हरनारायण बाथम के मार्गदर्शन मे अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कन्नौद श्री आदित्य तिवारी के निर्देशन मे थाना प्रभारी हरणगांव उनि श्री अभिषेक सिंह सेंगर के नेतृत्व मे पुलिस टीम लगातार मुखबिर सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यो के आधार पर कर्तव्यरथ थी ।