पटियाली: थाना सिकंदरपुर वैश्य के ग्राम गंगपुर में दबंगों ने एक ग्रामीण के साथ की मारपीट, पुलिस कर रही मामले की जांच
थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के ग्राम गंगपुर में दबंगों ने एक ग्रामीण के साथ मारपीट कर डाली। जिससे ग्रामीण के गंभीर चोट आई हैं। पीड़ित सत्यवीर पुत्र हाकिम सिंह ने थाने पहुंचकर गांव के ही मुनेद्र, कामता, पुष्पेंद्र और सतेंद्र के विरुद्ध मारपीट की तहरीर दी है। फिलहाल थाना पुलिस ने घायल को चिकित्सीय परीक्षण को भेज मामले की जांच शुरू पर दी है।