समाहरणालय पूर्णिया,
जिला जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति:-1057,
दिनांक:-07 अगस्त 2026,
==================
श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) जिला पदाधिकारी द्वारा प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ एवं संवेदनशील बनाने के दृष्टिगत सरकार द्वारा संचालित जन-कल्याणकारी एवं विकास योजनाओं के क्रियान्वयन एवं गुणवत्ता की जांच वरीय पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों द्वारा लगातार कराया जा रहा है।
इसी क्रम में शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र, पूर्णिया अंतर्गत वार्ड नम्बर-07 में 03(तीन) पी•सी•सी• सड़क निर्माण की गुणवत्ता, तकनिकी मानको के अनुपालन, जल निकासी व्यवस्था, सड़क की उपयोगिता एवं अन्य बिंदुओं का संयुक्त रूप से भौतिक निरीक्षण किया गया।
उक्त जाँच दल में सम्बंधित योजना के संवेदक, श्री रुपेश कुमार मेहरा, जिला कल्याण पदाधिकारी,पूर्णिया, श्री दीपक कुमार, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी, क़स्बा एवं निशांत कुमार आलोक, सहायक अभियंता शामिल थे।
Purnia, Bihar | Aug 7, 2026