।।समाहरणालय पूर्णिया।।
( जिला जनसंपर्क कार्यालय )
प्रेस विज्ञप्ति 1059,
दिनांक 07/08/2026,
==================
आपदा अनुग्रह अनुदान के लंबित मामलों का जल्द करें निष्पादन, बाढ़ की आशंका को देखते हुए सजग और मुस्तैद रहें अधिकारी:-
जिला पदाधिकारी पूर्णिया श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन और राहत कार्यों की समीक्षा का आयोजन महानंदा सभागार पूर्णिया आहूत किया गया।बैठक के दौरान संबंधित अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिया गया।
जिलाधिकारी ने आपदा अनुग्रह अनुदान से संबंधित सभी लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निष्पादित कर भुगतान हेतु अग्रेत्तर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि आपदा पीड़ित परिवारों को अनुग्रह अनुदान की राशि निर्धारित समय पर भुगतान करने का निर्देश दिया गया।
इसके साथ ही, क्षेत्र में संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी ने सभी अंचल अधिकारियों (CO) को पूर्ण सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया।
सभी अंचल अधिकारी को आपदा अनुग्रह अनुदान से जुड़े सभी आवेदनों की त्वरित जांच कर भुगतान की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया।
नदियों और जलभराव वाले क्षेत्रों के जलस्तर पर 24 घंटे निरंतर निगरानी रखी जाए। संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का पूर्व आकलन करते हुए नावों की व्यवस्था, शरण स्थलों (रिलीफ कैंप) की पहचान और राहत सामग्री का अग्रिम प्रबंधन सुनिश्चित किया जाए।
किसी भी आपात स्थिति या जलस्तर में वृद्धि होने पर तत्काल वरीय अधिकारियों को त्वरित सूचित करने और स्थानीय स्तर पर तुरंत कदम उठाने का निर्देश दिया गया।
जिलाधिकारी महोदय द्वारा संबंधित अधिकारियों को ने स्पष्ट किया गया कि आपदा से जुड़ी राहत और अनुग्रह राशि के वितरण में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Purnia, Bihar | Aug 7, 2026