समाहरणालय पूर्णिया,
जन सम्पर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति:-1061,
दिनांक:-07 अगस्त 2026,
==================
जिला पदाधिकारी, श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) के निर्देश के आलोक में भूमि सुधार उप समाहर्ता, धमदाहा, श्री मोहित आनंद द्वारा शुक्रवार को कस्तूरबा गाँधी बालिका आवासीय विद्यालय, रूपौली का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के क्रम में भूमि सुधार उप समाहर्ता, धमदाहा, शिक्षा विभाग के अधिकारी तथा सबंधित अभियंता द्वारा संयुक्त रूप से धमदाहा अनुमंडल में अवस्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, रूपौली की व्यवस्था से संबंधित विविध पहलुओं यथा- शिक्षण, आवासन, भोजन, स्वच्छता, चिकित्सा, खेल एवं शौचालय/स्नानागार की गुणवत्ता तथा पठन-पाठन की समुचित व्यवस्था का विस्तार पूर्वक निरीक्षण किया गया।
जिला प्रशासन, पूर्णिया द्वारा उपलब्ध कराए गए स्नैक्स (बिस्किट) का वितरण भूमि सुधार उप समाहर्ता, धमदाहा द्वारा बच्चियों में किया गया तथा उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली गई एवं आवश्यक दवाइयों भी उपलब्ध कराया गया।
निरीक्षण के क्रम में भूमि सुधार उप समाहर्ता, धमदाहा द्वारा विद्यालय संचालक एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि विद्यालय में निर्धारित सभी आवश्यक सुविधा एवं व्यवस्थाएं नियमित रूप सुलभ कराना सुनिश्चित करें ।
Purnia, Bihar | Aug 7, 2026