बक्सर: सातवीं जिला सब जूनियर, जूनियर व सीनियर वुशु खेल प्रतियोगिता आयोजित, विजेता खिलाडी करेंगे जिले का नेतृत्व.
Buxar, Buxar | Jun 16, 2024 बक्सर नगर के कलाभवन परिसर में रविवार को सातवीं बक्सर जिला सब जूनियर, जूनियर, सीनियर वुशु खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें खिलाड़ियों ने अपने प्रतिभा का परिचय दिया. प्रतियोगिता में जिला के विभिन्न प्रखंडों से लगभग 50 की संख्या में खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्ग में भाग लिया. अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया.