बक्सर: वीर कुंवर सिंह सेतु से कंटेनर से ₹14 लाख मूल्य की 1688.40 लीटर विदेशी शराब जब्त, चालक गिरफ्तार
Buxar, Buxar | Jun 16, 2024 उत्पाद पुलिस ने रविवार को विदेशी शराब लदे एक कंटेनर को जब्त किया. कंटेनर की तलाशी में भारी मात्रा में शराब बरामद हुई. पुलिस को यह कामयाबी वीर कुंवर सिंह सेतु स्थित चेक पोस्ट के पास मिली. बरामद शराब की कीमत 14 लाख रुपये आंकी गई है. इस मामले में कंटेनर चालक को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है. चालक की पहचान उतर प्रदेश के कन्नौज निवासी योगराज के रूप में हुई है.