कटकमसांडी: कटकमसांडी पुलिस की तत्परता से भटकी युवती परिजनों से मिली, सुरक्षित घर पहुंची
कटकमसांडी थाना क्षेत्र के बारीकोला झोंझी के पास पुलिस को एक युवती अकेली और भटकती हुई मिली। पुलिस ने उसे सुरक्षित थाने लाकर पूछताछ की। युवती ने अपना नाम छोटी कुमारी और घर नवादा के कौआकोल में बताया। पुलिस ने कौआकोल थाना के माध्यम से परिजनों से संपर्क किया। सत्यापन के बाद युवती को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। परिजनों ने कटकमसांडी पुलिस और हजारीबाग