पटियाली: फोन पर धमकी देकर रुपए मांगने के मामले में दो अभियुक्तों को गंजडुंडवारा थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार, तीन मोबाइल फोन बरामद
गंजडुंडवारा के रहने वाले संदीप कुमार गुप्ता पुत्र राजेंद्र प्रसाद के मोबाइल पर पिछले 15 अगस्त से उनके पुत्र को जान से मारने की धमकी देकर अज्ञात नंबरों से फोन कर रुपए की मांग की गई थी। जिसको लेकर गंजडुंडवारा थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया था। पुलिस ने सर्विलांस, एसओजी और स्थानीय पुलिस की गठित टीम की मदद से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।