रायबरेली: हरचंदपुर SHO प्रवीण कुमार सिंह बने अनाथ अमन के लिए मसीहा, वर्दी की शान ही नहीं, इंसानियत की पहचान
Raebareli, Raebareli | Nov 25, 2026
25 नवंबर बुधवार दोपहर 3 बजे सोशल मीडिया पर एक हरचंदपुर SHO के द्वारा एक असहाय युवक के साथ मदद करने की चर्चा क्षेत्र मे चारों तरफ हो रही है।जहां दुर्घटना के बाद एक युवक की अभिभावक बनकर मदद के लिए आगे पहुंचे।जहां लोग खाकी वर्दी का नाम सुनते ही लोगों के मन मे कानून अनुशासन और शक्ति की तस्वीर उभरती है। वहीं इसी वर्दी के भीतर एक इंसानियत का जज्बा दिखाई देता है।